VIVEK KUMAR SINGH

TSO @ Hindustan Unilever Ltd. Lucknow U.P.

Forums

Post Reply
Forum Home > General Discussion > Ye Desh ke paise ke barbaade nahi to kya hai

VIVEK KUMAR SINGH
Site Owner
Posts: 4

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सात समुंदर पार की खूब यात्राएं कीं। इन दौरों पर देश के सरकारी खजाने से तकरीबन 205 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह अपने आप में एक रेकॉर्ड है। उन्होंने इस मामले में देश के पूर्व राष्ट्रपतियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। यह खुलासा सूचना का अधिकार कानून (आरटीआई) अर्जियों से हुआ है। ये अर्जियां 3 साल पहले डाली गई थीं, अधिकारियों ने इनका जवाब देने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

 

आरटीआई के मुताबिक, राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने अपने कार्यकाल में 12 विदेश यात्राएं कीं। इस दौरान वह 79 दिन तक विदेशों में रहीं। राष्ट्रपति ने ब्राजील, मेक्सिको, चिली, भूटान, वियतनाम, इंडोनेशिया, स्पेन, पोलैंड, रूस, ताजिकिस्तान, ब्रिटेन, साइप्रस, चीन, लाओस, कंबोडिया, संयुक्त अरब अमीरात, सीरिया, मॉरिशस, साउथ कोरिया, स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे 22 देशों का दौरा किया।

 

राष्ट्रपति की विदेश यात्रा पर जो कुल 205 करोड़ रुपये खर्च किए गए, उनमें एयर इंडिया को 169 करोड़ चुकाए गए। अब भी एयर इंडिया के 16 करोड़ रुपये का बिल बाकी है। इस दौरान विदेश मंत्रालय ने ठहरने के इंतजाम, डेली अलाउंस और अन्य चीजों पर 36 करोड़ रुपये खर्च किए।

 

अब एक नजर पूर्व प्रेजिडेंट्स की विदेश यात्राओं पर

एपीजे अब्दुल कलामः कलाम ने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान 7 विदेश यात्राएं कीं। वह 47 दिन तक 17 देशों के विदेशी दौरे पर रहे।

 

के.आर. नारायणनः पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन ने 6 देशों का दौरा किया और वह 46 दिनों तक विदेश यात्रा की। इस दौरान उन्होंने 10 देशों का दौरा किया।

 

शंकर दयाल शर्माः पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने अपनी 5 साल की अवधि में 4 विदेशी यात्राएं कीं। उन्होंने 16 देशों का दौरा किया।

--

Vivek Kumar Singh
Sales Manager @ locon Solution Mumbai
[email protected]

March 31, 2012 at 1:35 PM Flag Quote & Reply

You must login to post.