VIVEK KUMAR SINGH

TSO @ Hindustan Unilever Ltd. Lucknow U.P.

Kitne Din Ke dhaar?AAP ke sarkaar

Posted by VIVEK KUMAR SINGH on December 31, 2013 at 2:55 AM

शनिवार 28 दिसंबर को कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन चुकी है और ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं। इन सब के बीच केजरीवाल और उनकी पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि कांग्रेस के शासन में जितने भी घोटाले और भ्रष्टाचार हुए हैं, उन सब की फाइलें दोबारा से खोली जाएंगी।

 

ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि कांग्रेस के आठ विधायकों के समर्थन से दिल्ली में जो सरकार बनने जा रही है, क्या वह पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाएगी। विशेषज्ञों का एक समूह यह मानता है कि भाजपा में मोदी की लहर को देखते हुए कांग्रेस कम से कम आम चुनाव तक दिल्ली की सरकार भंग करने के बारे में विचार नहीं करेगी, क्योंकि कांग्रेस को लगता है कि मोदी को शहरों में अगर कोई रोक पाएगा तो वह हैं अरविंद केजरीवाल।

 

वहीं दूसरी तरफ विशेषज्ञों का एक समूह मानता है कि कांग्रेस ‘आप’ को समर्थन देने की घोषणा करके असमंजस में आ गई है। जिस जोश के साथ उसने ‘आप’ को समर्थन देने की बात की थी, वह जोश लगातार ‘आप’ के नेताओं की तरफ से कांग्रेस के खिलाफ की जा रही बयानबाजी के चलते ठंडा पड़ता दिख रहा है। इसलिए सरकार एक महीना भी चल जाए तो बहुत है।

 

Categories: Latest

Post a Comment

Oops!

Oops, you forgot something.

Oops!

The words you entered did not match the given text. Please try again.

Already a member? Sign In

0 Comments